Move to Jagran APP

बापू के आदर्श आज भी जीवित : एसपी

लोहरदगा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 67वीं पुण्यतिथि पर जिलेवासियों ने बापू को नमन कर श्रद्धांजलि

By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 06:00 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 06:00 PM (IST)
बापू के आदर्श आज भी जीवित : एसपी

लोहरदगा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 67वीं पुण्यतिथि पर जिलेवासियों ने बापू को नमन कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला पुलिस मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बापू की पुण्यतिथि पर एसपी मनोज रतन चोथे, एसडीपीओ एसए रिजवी एवं डीएसपी कृष्ण कुमार मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा कि बापू के आदर्श आज भी जीवित हैं। महात्मा गांधी के आदर्शो और विचारों से हर कोई प्रेरित है। बापू आज भी हम सबों के बीच जीवित हैं। एसडीपीओ एसए रिजवी ने कहा कि गांधी अपने कृत्यों के कारण पूरे विश्व में महात्मा के नाम से जाने जाते हैं। महात्मा गांधी के आदर्शो और विचारों से हर व्यक्ति प्रेरित है। डीएसपी कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कांग्रेस ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। मौके पर शहरी क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार साहु ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे। अहिंसा के बल पर ही उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए बिवश किया। आज पूरा विश्व महात्मा गांधी के विचारों को अपना रही है। कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष कुणाल अभिषेक ने कहा कि बापू हम सबों के प्ररेणा स्रोत हैं। महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और सादगी मूल मंत्र था। महात्मा गांधी ने अपने विचारों से विश्व को नई दिशा दी। मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। आदि मौजूद थे। बापू की पुण्यतिथि पर जिले के कई स्थानों पर कई संगठनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें देशराज गोयल, आनंद केशरी, अजय अग्रवाल, अमर अग्रवाल, नीरज कुमार, नितेश गोयल, जीवन कुमार, दयानंद कुमार एवं मनीष कुमार आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.