46 वाहनों से 46 हजार रुपये जुर्माना वसूले गए
लोहरदगा : जिले में सड़क दुर्घटना एवं अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से रविवार को शहरी क्षेत्र एवं प्
लोहरदगा : जिले में सड़क दुर्घटना एवं अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से रविवार को शहरी क्षेत्र एवं प्रखंड मुख्यालय में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी शब्बीर अहमद ने शहरी क्षेत्र के लोहरदगा-रांची मुख्य मार्ग पर शंख नदी पुलिस पिकेट, मिशन चौके एवं सेन्हा थाना एवं बक्सीडीपा के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इस क्रम में दो पहिया, तीन पहिया, चौपहिया वाहनों के साथ मालवाहक वाहनों की जांच पड़ताल की गई। जांच के क्रम में मोटरसाइकिल एवं टेंपो पर ओवरलोडिंग, कागजातों की कमी, निबंधन पर डीटीओ का फोकस था। जांच के क्रम में ओवरलोड, वाहनों के कागजात में त्रुटि एवं कमी सहित अन्य मामलों में दस ट्रक समेत कुल 46 वाहन पकड़े गए। इसमें टेंपो की संख्या ज्यादा थी। मौके पर डीटीओ ने परिवहन अधिनियम के तहत पकड़े गए सभी वाहनों से जुर्माने के रूप में 46 हजार रुपए की वसूली की। वाहन जांच अभियान के क्रम में परिवहन विभाग के प्रधान सहायक सुरेश ठाकुर भी मौजूद थे।