पांच जुआरी गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना क्षेत्र के एड़ादोन कोयल नदी तट पर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने रं
By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 06:51 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jan 2015 06:51 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना क्षेत्र के एड़ादोन कोयल नदी तट पर जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ धर दबोचा। एसपी मनोज रतन चोथे के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में जवानों ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नया टोली निवासी रमीज रजा, मोईन आलम, कुडू थाना क्षेत्र के उडुमुडू निवासी फिरोज अंसारी, सरफराज अंसारी, पंडरा निवासी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया। जुआरियों के पास से पुलिस ने 12660 रुपए बरामद भी किए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें