कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
सेन्हा (लोहरदगा) : नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में सोमवार को सेन्हा में निश्शुल्क कंप्यूटर प्रशि
By Edited By: Published: Mon, 22 Dec 2014 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 08:26 PM (IST)
सेन्हा (लोहरदगा) : नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में सोमवार को सेन्हा में निश्शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। बैंक ऑफ इंडिया की सुनीता कुमारी ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम समन्वयक दिलीप प्रसाद साहू ने कंप्यूटर शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह शिक्षा वर्तमान में बेहद जरूरी है। प्रतिस्पद्र्धा में बने रहने के लिए कंप्यूटर की शिक्षा आवश्यक हो गई है। मौके पर अनिल राम, गौतम राम, पंकज साहु, पंकज कुमार महतो, अमर महतो, संतोष यादव, संदीप राम, रितेश यादव, विकास मुंडा, तपेश्वर मुंडा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें