किस्को में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
किस्को (लोहरदगा) : किस्को थाना क्षेत्र के दुरहुल सरना टोली गांव निवासी स्वर्गीय बिरसू उरांव के पुत्र
किस्को (लोहरदगा) : किस्को थाना क्षेत्र के दुरहुल सरना टोली गांव निवासी स्वर्गीय बिरसू उरांव के पुत्र संदीप उरांव ने गांव की ही नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म किया है। घटना विगत 19 दिसंबर की है। घटना को लेकर पीड़िता ने सोमवार को किस्को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल और कार्रवाई में जुट गई है। आरोपी संदीप उरांव फरार हो गया है। बताया जाता है कि पीड़िता विगत 19 दिसंबर को शौच के लिए घर से बाहर निकली हुई थी। इसी दौरान आरोपी उसे उठाकर ले गया। आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर लौटकर पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। दो दिनों तक विचार करने के बाद सोमवार को किस्को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।