चुनावी सभा में नहीं पहुंचे शिबू सोरेन
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के सलगी मध्य विद्यालय में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित चुनाव
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 07:15 PM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 07:15 PM (IST)
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड के सलगी मध्य विद्यालय में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित चुनावी सभा में झामुमो के पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन नहीं पहुंचे। जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर कुडू प्रखंड तो पहुंचा पर लोकेशन नहीं मिलने के कारण सभा स्थल पर नहीं उतर सका। शिबू सोरेन के नहीं आने के बाद पार्टी प्रत्याशी सुखदेव उरांव ने जनसभा को संबोधित किया। शिबू सोरेन के नहीं आने से क्षेत्र के कार्यकर्ता नाखुश दिखे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें