नवा बिहान साक्षरता कर्मियों ने मतदाताओं को दिलाया संकल्प
कैरो (लोहरदगा) : नवा बिहान प्रखंड साक्षरता समिति व लोक शिक्षा केन्द्र के तत्वावधान में शुक्रवार को क
By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 08:40 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 08:40 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : नवा बिहान प्रखंड साक्षरता समिति व लोक शिक्षा केन्द्र के तत्वावधान में शुक्रवार को कैरो के विभिन्न गांवों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में लोगों को धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय से ऊपर उठकर निष्पक्षता पूर्वक व निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। लोगों से आगामी 25 नवंबर को बढ़-चढ़कर मतदान करने की बात कही गई। साथ ही 22-23 नवंबर को मतदान केंद्रों में स्वच्छता अभियान चलाने की बात कही गई। मौके पर सुरैया खातून, रूना लैला, सिंधु तिवारी, महावीर उरांव, शांति देवी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें