नागपुरी गीतों पर झूमे लोग
पाकरटांड : प्रखंड के सिकरियाटांड तुमगाटोली में नवयुवक संघ द्वारा इंद मेला सह नागपुरी कार्यक्रम का आय
पाकरटांड : प्रखंड के सिकरियाटांड तुमगाटोली में नवयुवक संघ द्वारा इंद मेला सह नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन काशीलाल नायक द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान न्यू झुमी ऑरकेस्ट्रा गुमला के कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी गयी। इसमें बेबी, जगदीश, रतन, लालधन, दिलीप, अंजली, जयश्री गायकों ने अपने मधुर आवाज से लोगों का मन मोह लिया। वहीं मुस्कान एवं पिंटू ने आकर्षक नृत्य से लोगों को झूमने पर मजबूर किया। वहीं स्थानीय नागपुरी अभिनेता रामनायक ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदलाल, बाबूलाल, रामशीष, अजय, बसंत, विनोद, गोपाल, वरूण, अरूण, मधु, लालधन नायक ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।