बेटा-बेटी के साथ आत्महत्या का प्रयास
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना क्षेत्र के नयाटोली गांव में दीपावली की रात आपसी विवाद में बेटा-बेटी के सा
कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना क्षेत्र के नयाटोली गांव में दीपावली की रात आपसी विवाद में बेटा-बेटी के साथ मां ने आत्महत्या का प्रयास किया। मां ने पुत्र व पुत्री के शरीर में आग लगाने के बाद खुद के शरीर में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस हादसा में उसके परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से मां-बेटे को सुरक्षित बचा लिया, परंतु दो वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के लिए परिवार वाले रिम्स ले गए, जहां पर बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि कैरो नयाटोली गांव निवासी साजीद खान की पत्नी इदनी खातून (30 वर्ष) का किसी बात को लेकर गोतनी के साथ विवाद चला आ रहा था। इसी बीच गुरुवार की रात विवाद बढ़ गया। जिसके बाद बिना किसी से कुछ बोले इदनी खातून घर में गई और अपने पुत्र सहबाज खान (4 वर्ष) व पुत्री रोजी (2 वर्ष) के शरीर पर केरोसिन डालने के बाद खुद के शरीर में केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। घटना के दौरान घर में मौजूद परिजनों ने इदनी एवं सहबाज को समय रहते बचा लिया, परन्तु रोजी गंभीर रूप से झुलस गई। इस वारदात में गंभीर रूप से झुलसी रोजी को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स ले गए। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। इस बारे में कोई भी कुछ स्पष्ट रूप से बताने के लिए भी तैयार नहीं है। बेटा-बेटी के साथ मां द्वारा आत्महत्या करने के प्रयास की जानकारी से कैरो थाना पुलिस भी अनभिज्ञ है।