अगलगी से लाख रुपए का नुकसान
किस्को (लोहरदगा) : किस्को थाना क्षेत्र के अरेया टंगराटोली गांव में गुरुवार की रात स्वर्गीय सुकरा उरा
किस्को (लोहरदगा) : किस्को थाना क्षेत्र के अरेया टंगराटोली गांव में गुरुवार की रात स्वर्गीय सुकरा उरांव के पुत्र बिहारी उरांव के घर में आग लग गई, जिससे लगभग एक लाख रुपए का सामान जल गया। अगलगी की घटना में खाद्यान सामग्री, सर्टिफिकेट एवं जरूरत के कई सामान जल गए। बताया जाता है कि गांव में दीपावली का उत्सव चल रहा था। इसी दौरान रात लगभग 11 बजे बिहारी उरांव के खपरैल मकान में आग लग गई। इससे घर का छप्पर सहित फर्नीचर, खाद्यान सामग्री सहित कुल एक लाख रुपए का सामान जल गया। साथ ही शैक्षणिक प्रमाण पत्र जल गया। ग्रामीणों के आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है। अगलगी की घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने किस्को थाना पुलिस को दी है।