सम्मेलन की सफलता से तय होगा विस चुनाव में कांग्रेस भविष्य
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को हाजी सदरूल अंसारी की अ
कुडू (लोहरदगा) : प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को हाजी सदरूल अंसारी की अध्यक्षता में हुई। मौके पर छह नवंबर को लोहरदगा में महिला सम्मेलन व 11 नवंबर को कुडू में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर चर्चा की गई। वहीं सदरूल अंसारी ने कहा कि सम्मेलन की सफलता से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का भविष्य तय होगा। सम्मेलन में सभी बूथों से दस-दस कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए पंचायत क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। लोहरदगा में आहूत महिला सम्मेलन भी ऐतिहासिक होगा। प्रखंड प्रभारी सह ओबीसी प्रकोष्ठ के चेयरमैन कुणाल अभिषेक ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। बैठक में जफर खान, प्रभात भगत, बेंजामिन लकड़ा, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, महावीर उरांव, तबरेज अंसारी, मीना कुजूर, ललिता उरांव, कमरूल अंसारी, पप्पू शाहदेव, हसन खान, मेहंदी हसन, कुर्बान, बिहारी पासवान, गंगा पासवान, मनीर अंसारी, शमशुल अंसारी, इरशान अंसारी, स्नेहलता, तजमुल अंसारी, शफीउल्लाह, सलीमउद्दीन अंसारी, मुन्ना आदि मौजूद थे।