बूथ में कार्यकर्ता ही विधायक : कमल
लोहरदगा : नगर भवन में शुक्रवार को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं का बूथस्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हु
लोहरदगा : नगर भवन में शुक्रवार को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं का बूथस्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं को आगामी विस चुनाव को लेकर आवश्यक जानकारियां दी गई। मौके पर उपस्थित विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि बूथस्तरीय कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। बूथ का कार्यकर्ता ही असली विधायक है। क्षेत्र में विकास की जिम्मेवारी हो या फिर समस्याओं के समाधान की बात हो, कार्यकर्ता एकमात्र माध्यम होते हैं। कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर सजग रहने की जरूरत है। आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि बूथ में मतदाताओं को समेटना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। कार्यकर्ता चुनाव को लेकर लक्ष्य निर्धारित करें, इससे चुनाव में जीत सुनिश्चित होगी। मौके पर आजसू के केन्द्रीय सचिव सूरज अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।