युवा सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : भंडरा प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में प्रखंड स्तरीय भाजपा कार्यक
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : भंडरा प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में प्रखंड स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मौके पर 14 नवंबर को समाहरणालय मैदान में आहूत युवा सम्मेलन को सफल बनाने पर कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श किया गया। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि भाजपा का युवा सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए यह सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को ले भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। विस चुनाव में भाजपा सभी 81 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बैठक में अभिषेक चौहान, पशुपति पारस, मनीष कुमार, प्रमोद चौहान, परमेश्वर महली, संतोष साहु, रंथू उरांव आदि मौजूद थे।