तीन विद्यालयों में प्रबंध समिति गठित
By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 08:52 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 08:52 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के पांच विद्यालयों में गुरुवार को प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें राजकीय मध्य विद्यालय कैरो में सूरज मोहन साहू को अध्यक्ष, जमाल अंसारी को उपाध्यक्ष, राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय में मनान खान को अध्यक्ष व अनीता देवी को उपाध्यक्ष, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय नयाटोली में खालीद खान को अध्यक्ष बनाया गया। दो विद्यालयों में प्रबंध समिति गठन की प्रक्रिया अपरिहार्य करणों से पूरी नहीं हुई। मौके पर लाल प्रकाश नाथ शाहदेव, आईवी लकड़ा, अमरेन्द्र कुमार, विनोद सिंह, ताजुद्दीन अंसारी, गोवर्धन उरांव के अलावे शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें