Move to Jagran APP

जोड़े :: देश का समग्र विकास ही भाजपा का उद्देश्य

By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 06:19 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 06:19 PM (IST)
जोड़े :: देश का समग्र विकास ही भाजपा का उद्देश्य

लोहरदगा : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को अग्रसेन भवन में जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। मौके पर आठ सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची आगमन पर बिंदुबार चर्चा की गई। भाजपा के प्रदेश मंत्री सह लोहरदगा प्रभारी प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि देश का समग्र विकास ही भाजपा का उद्देश्य है। लोकसभा चुनाव में नवराष्ट्र निर्माण व विकास के मुद्दे पर ही देश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर केंद्र में सरकार गठन में सहयोग किया। विधानसभा चुनाव भी भाजपा विकास के मुद्दे पर ही लड़ेगी। बैठक में मनीर उरांव, सुरेश लोहरा, सधनू भगत, राजकिशोर महतो, कलावती देवी, रमेश उरांव, हर्षनाथ महतो, नीरज कुमार नलिन, नवीन कुमार टिंकू, राजमोहन राम, सामेला भगत, राजकुमार वर्मा, सूरज मोहन साहु, राजू रंजन उरांव, प्रभा गुप्ता, ओम कांस्यकार, राजेश कुमार गुप्ता, रामकिशोर शुक्ला, बजरंग उरांव, सुदामा प्रसाद, राजकिशोर साहु, अरविंद पाठक, अनूप शाहदेव, नीरज गुप्ता, अमरेश भारती, मीना बाखला, छेदी राम, चैतु उरांव, बबलू कुरैशी, अनिल उरांव, गुड्डू अंसारी, विकास कांस्यकार, भारती सिन्हा, दिलीप पटनायक, अशोक साहु आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.