Move to Jagran APP

विस चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम : मीना

By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 06:55 PM (IST)
विस चुनाव में महिलाओं की भूमिका अहम : मीना

किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित शिशु मंदिर परिसर में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मीना देवी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना बाखला ने कहा कि चुनाव में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। मोर्चा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा के साथ खड़े होने का आह्वान करें। 30 जुलाई को नगर भवन में भाजपा सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति दर्ज करानी है। बैठक में सामेला भगत, आसो देवी, सुगा देवी, सुमति देवी, छेदन देवी, सुमैन देवी, शनियारो देवी, सोमारी देवी, भादो देवी, बरनी देवी, शीला बिरहोर, सविता कुमारी, कृष्णा देवी, देवठनिया देवी, देवी कुमारी, रूनु देवी, पूनम देवी, बिरसमनी देवी, भोलवा देवी, विनीता देवी, सविता देवी, अनीता देवी, कांति देवी, कुंती देवी, सुखमनिया देवी, मांती, बसंती, मुन्नी, झिरगी, सुखमनी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.