ईद मिलन समारोह में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 06:15 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 06:15 PM (IST)
लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत मंगलवार को कांग्रेसियों के साथ शहरी क्षेत्र व किस्को प्रखंड के विभिन्न गांवों में ईद मिलन समारोह में शामिल हुए। इसके अलावा लोगों के घरों में भी जाकर ईद की बधाई दी। मौके पर श्री भगत ने कहा कि ईद भाईचारगी एवं खुशियों का त्योहार है। ईद हमें अमन का संदेश देता है। आज के दिन दुश्मन भी गले मिलकर एक-दूसरे के हो जाते हैं। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष साबिर खान, आलोक कुमार साहु, शाहिद अहमद बेलू, नईम जकरिया, सामुल अंसारी, समीद खान, फूलदेव उरांव, राजेश रूद्रा, रवि रौशन बेक, शकील अहमद, खुदिया अंसारी, कुदूस अंसारी, मोफिल अंसारी, नुसरत अंसारी, रफीक अंसारी, लुईस, मनोज उरांव आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें