गरीबों का मजाक उड़ा रही हेमंत सरकार
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन में बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष श्रवण मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती, आगामी विस चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित मोर्चा के जिला महामंत्री लखन उरांव ने कहा कि हेमंत सरकार की गरीबों और किसानों के प्रति अच्छी सोच नहीं है। सरकार गरीबों का मजाक उड़ा रही है। हाल यह है कि सरकार की बैठकों में कृषि मंत्री को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की अनदेखी की है। किसानों को बिना सब्सिडी के ही बीज खरीदना पड़ रहा है। बजरंग उरांव ने कहा कि आने वाले समय में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। लोकसभा चुनाव की तरह ही लोग भाजपा का साथ देंगे। बैठक में सुनील उरांव, महादेव उरांव, भोला उरांव, श्रीराम उरांव, महेश महली, विजय लोहरा, विदयान उरांव, संजीव कुमार, सीताराम उरांव आदि मौजूद थे।