Move to Jagran APP

शहीदों का सपना पूरा करे युवा पीढ़ी : राजेंद्र

By Edited By: Published: Wed, 23 Apr 2014 08:44 PM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2014 08:44 PM (IST)
शहीदों का सपना पूरा करे युवा पीढ़ी : राजेंद्र

जिले के शिक्षण संस्थानों में मनाई गई वीर कुंवर सिंह की जयंती

loksabha election banner

फोटो संख्या- 15 ----

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : 1857 की क्रांति के अमर शहीद वीर कुंवर सिंह की जयंती पर बुधवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में ब्लाक मोड़ के समीप क्लब भवन में महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर महासभा के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि शहीदों के आदर्श ही देश के विकास के सपने को पूरा कर सकते हैं। युवा पीढ़ी पर शहीदों के सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी है। बच्चे कल के भविष्य हैं। उनमें बचपन से ही देश प्रेम की भावना जागृत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंवर सिंह आज भी युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं। उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। कुंवर सिंह को लोहरदगा से विशेष लगाव था। उनकी बहन रूपन कुंवर का विवाह ठाकुर जगन्नाथ शाहदेव से हुआ था। कुंवर सिंह का आगमन लोहरदगा की धरती पर कई बार हुआ था।

लाल अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने अपने प्राणों की आहुति देकर अंग्रेजों के मंसूबे को नाकाम किया था। उनके आदर्श ही देश को महान बना सकते हैं। मौके पर विरेन्द्र शाहदेव, अजय शाहदेव, लेदा सिंह, शीबू सिंह, दीपक शाहदेव, अरविंद शाहदेव, निरंजन शाहदेव, लाल संत नाथ शाहदेव, मृत्युंजय चौहान, लाल नर्मदेश्वर नाथ शाहदेव, अजय शाहदेव, लाल राजेन्द्र प्रताप देव, कृष्णा सिंह, निशांत शाहदेव, पंकज सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.