कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के मेढ़ो गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान बुधवार को कलश यात्रा व मंडप प्रवेश अनुष्ठान के साथ शुरू हुआ। इससे पूर्व सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने दक्षिणी कोयल नदी से कलश में जल भरकर मंडप में लाकर स्थापित किया। आचार्य सूर्य नारायण पाठक ने पवित्र वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। यजमान के रूप में मेढ़ो गांव निवासी रविन्द्र सिंह शामिल हुए। रविन्द्र सिंह विगत 15 वर्षो से लगातार यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन कराते आ रहे हैं। गुरुवार को वेदी पूजन, अधिवाश व प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान एवं शुक्रवार को पूर्णाहूति की जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। मौके पर राधा रमण पांडेय, अजय मिश्रा, अनूप सिंह, अरविंद सिंह, पंकज महतो, गीता देवी सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।