सड़क दुर्घटना में महिला घायल
By Edited By: Published: Wed, 23 Apr 2014 08:25 PM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2014 08:25 PM (IST)
लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के कचहरी मोड़ के समीप बुधवार को सड़क दुर्घटना में महिला घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहरी क्षेत्र के बरवाटोली निवासी स्वर्गीय राजू कुमार की पत्नी रेखा देवी (27 वर्ष) टेंपो संख्या जेएच 08सी 6166 से लोहरदगा रेलवे स्टेशन जा रही थी। इसी क्रम में कचहरी मोड़ के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें रेखा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें