ईस्टर संडे की विशेष प्रार्थना आज
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 09:53 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 09:53 PM (IST)
लोहरदगा : ईस्टर संडे पर्व की तैयारी पूरी हो चुकी है। ईस्टर संडे के मौके पर शहर से लेकर प्रखंड मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्र के चर्चो में विशेष प्रार्थना होगी। इसे लेकर ईसाई विश्वासियों ने शनिवार को विभिन्न कब्रिस्तानों में कब्रों को सजाने संवारने का काम किया। ईसाई धर्मावलंबियों ने कब्रों की साफ-सफाई के बाद उसकी रंगाई-पूताई कर पूर्वजों को याद ताजा किया। रविवार को चर्चो में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें