सात साल से अधर में बंडा पुल निर्माण कार्य
By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 09:47 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 09:47 PM (IST)
कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के नंदिनी नदी में बंडा गांव के समीप पुल निर्माण योजना विगत सात वर्षो से अधर में लटका हुआ है। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा 1.39 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इसमें ग्रामीणों ने अनियमितता की शिकायत डीसी से की थी। इसके बाद डीसी ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। उसके बाद से सड़क निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हुआ। पुल के निर्माण होने से कैरो प्रखंड की दूरी जिला मुख्यालय से काफी कम हो जाएगी। साथ ही कैरो, भंडरा व सदर प्रखंड में आवागमन सुलभ हो जाएगा। ग्रामीणों पुल निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके हैं, परंतु इस मामले में आज तक कोई पहल नहीं हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें