विषाक्त भोजन से सात लोग बीमार
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 11:43 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 11:43 PM (IST)
ठेठईटांगर : प्रखंड के बरबेड़ा टोंकोटोली में गुरुवार की रात विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार हो गए। बलधीर तिर्की और पुत्री अंजेला तिर्की का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। अस्पताल उपाधीक्षक विनोद उरांव ने बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं। बलधीर तिर्की ने बताया कि वह बाजार से भाजी साग खरीदकर घर लाया था। सभी लोग भोजन कर सो गए। पत्नी सलमी, पुत्र अशोक तिर्की, अंजेलस तिर्की और पुत्रियां अजेंला तिर्की, रोशनी तिर्की व रेशमा तिर्की भी बीमार हो गए। चिकित्सकों का अनुमान है कि सब्जियों में खेती के दौरान प्रयुक्त किए जाने वाली कीटनाशक के प्रभाव के कारण ही सभी बीमार हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें