बोलेरो के चपेट में आने से दो ग्रामीण घायल
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के वृंदा वन होटल के समीप शुक्रवार को रांची से आ रहे बोलेरो ने मोटरसाईकिल
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 06:20 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 06:20 PM (IST)
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के वृंदा वन होटल के समीप शुक्रवार को रांची से आ रहे बोलेरो ने मोटरसाईकिल में मारने से दो लोग घायल हो गये। घायलों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लड़को व पुलिस के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ सालखू चंद्र हासडा ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कराया गया। घायल पतरातू निवासी छोटू ¨सह उम्र 43 वर्ष व संजीत लोहरा उम्र 27 वर्ष बताया जा रहा है। उनलोगो ने बताया कि हमलोगों पतरातू से लातेहार रतन पेट्रोल पंप में तेल लेने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने धक्का मार दी। जिससे हमलोग घायल हो गए। इधर पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लातेहार थाना लाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें