परिजनों के क्रंदन से गमगीन रहा माहौल
चंदवा: दुर्घटना की सूचना के बाद कई मृतकों के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। उनके क्र
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 06:36 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 06:36 PM (IST)
चंदवा: दुर्घटना की सूचना के बाद कई मृतकों के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। उनके क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मृतक शीलामनी देवी का पुत्र सुनील उरांव, पुत्री मीरा देवी, फुदनी का पुत्र रोहित उरांव रोते-रोते सिर्फ इतना बताया कि उनके लिए यह अनर्थ हो गया। अपनी माता के साथ अन्य परिजनों का शव देखकर वो दहाड़ मारकर रो रहे थे। किसकी शादी थी। घर से कब निकले थे बताने की जगह दहाड़ मारकर रोते रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें