सतीश के बच्चे कर रहे मां का इंतजार
लातेहार: राजदेव का पड़ोसी सतीश उरांव को भी सगाई के लिए चमरिया जाना था, लेकिन मजदूरी कर लौटने में देरी
By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Apr 2017 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 25 Apr 2017 06:01 PM (IST)
लातेहार: राजदेव का पड़ोसी सतीश उरांव को भी सगाई के लिए चमरिया जाना था, लेकिन मजदूरी कर लौटने में देरी होने के कारण वह नहीं जा सका। उसके बदले उसकी पत्नी जूरिया देवी, चार वर्ष का पुत्र नीरज उरांव और छह वर्षीय पुत्री सुनैना देवी चली गई । सतीश के दोनों बच्चों की मौत हो गई। सतीश के पुत्र की मौत घटना स्थल पर ही तथा पुत्री सुनैना की मौत रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। जबकी पत्नी जुरिया देवी रिम्स में मौत और जीवन के बीच लड़ाई लड़ रही है। वह ¨जदा बचेगी या नहीं यह भी बताने वाला कोई नहीं है। जोभिया गांव में उसके पांच बच्चे अपनी मां का इंतजार कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें