¨लक फेल का बहाना बना नहीं दे रहे वृद्धा पेंशन
बारियातु : प्रखंड के अंतिम छोर मे बसे अमरवाडीह पंचायत के चेडरा गांव के बुजुर्ग महिलाओं व बुजुर्गों क
बारियातु : प्रखंड के अंतिम छोर मे बसे अमरवाडीह पंचायत के चेडरा गांव के बुजुर्ग महिलाओं व बुजुर्गों को वृद्धा पेंशन पिछले तीन महीने से नहीं मिला है। वृद्ध महिला एवं पुरूष प्रज्ञा केंद्र का चक्कर लगा-लगा कर थक चुके हैं। पंशनधारी अमरवाडीह पंचायत के चेडरा निवासी सनिचर गंझू ,सधु गंझू, मथुरा उरांव, मलीय देवी, बरती देवी, शान्ति मसोमात, करियो देवी सहित दर्जनों पेंशनधारियों ने कहा कि पहले हम सभी को पेंशन डाक घर से मिलता था। जब से प्रज्ञा केंद्र में पेंशन मिलना शुरू हुआ है तब से हम सभी को काफी कठिनाई हो रही है। प्रज्ञा केंद्र का बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है। कभी प्रज्ञा केंद्र बंद रहता है, कभी प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा ¨लक फेल होने का बहाना बनकर लौटा देते हैं। पेंशनधारियों को अपने गांव से प्रखंड मुख्यालय के प्रज्ञा केंद्र आने-जाने मे 60 रुपये ऑटो किराया का भी बोझ बढ़ जाता है। उन्हें सारा दिन प्रज्ञा केंद्र के बाहर भूखे प्यासे पैसे मिलने की आस में बैठना पड़ता है। पेंशनधारियों ने उपायुक्त से अपने क्षेत्र के डाकघर या प्रज्ञा केंद्र के संचालक द्वारा एक दिन पूर्व सूचना करवाने की मांग की है। सुचना नहीं रहने के कारण पेंशनधारियों को प्रज्ञा केंद्र का चक्कर बार- बार लगाना पड़ता है ।