जिप सदस्य ने विद्यालय का किया निरीक्षण
गारू : जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। गारू प
गारू : जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। गारू प्रखंड अंतर्गत बंदुआ राजकीय प्राथमिक विद्यालय का जिप सदस्य सुखदेव उरांव ने जब औचक निरीक्षण किया तो विद्यालय में कई खामियों का उजागर हुआ। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक श्रवण ¨सह बिना आवेदन के विद्यालय से अनुपस्थित थे। शिक्षक के अनुपस्थित रहने से बच्चे बिना पड़ाई किए विद्यालय से घर वापस लौट जाते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बच्चे को मध्याह्न भोजन व अंडा कई दिनों से नहीं दिया जा रहा है। वहीं जिप सदस्य सुखदेव उरांव ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर विद्यालय का निरीक्षण के क्रम में बच्चों को मध्याह्न भोजन में कई दिनों से अंडा नहीं दिया जा रहा है। इसकी लिखित शिकायत वरीय अधिकारी को किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षक श्रवण ¨सह से पूछे जाने पर बताया कि मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन एवं अंडा दिया जा रहा है।