Move to Jagran APP

हैंडपंप खराब होने से लोग परेशान

महुआडांड : गर्मी ने अपना रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया है। गर्मी के मौसम में सबसे अधिक समस्या पानी की ह

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 03:57 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 03:57 PM (IST)
हैंडपंप खराब होने से लोग परेशान
हैंडपंप खराब होने से लोग परेशान

महुआडांड : गर्मी ने अपना रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया है। गर्मी के मौसम में सबसे अधिक समस्या पानी की होती है। वहीं प्रखंड के कई कुंए नदी तलब सूखने के कगार पर है। दर्जनों हैंडपंप खराब पड़े हैं। रामपुर स्थित पानी सप्लाई महीनों से बंद है। विभाग और कर्मचारी को भी इस बात की जानकारी है। इसके बावजूद भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सप्लाई पानी कनेक्शन वाले हमलोगों से हर माह पैसा वसूलने का कार्य करते हैं, लेकिन पानी की आपू‌िर्त्त नहीं करते हैं। इसकी जानकारी हम लोगों ने कई बार वरीय पदाधिकारियों को दी है। हर बार हमलोगों को आश्वासन मिलता है। ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उपायुक्त से मांग की है। मांग करने वालों में जवाहर प्रसाद, उमेश प्रसाद, मो. नाइम, शुशील उरांव, पप्पू कुमार, संदीप प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, तनवीर अहमद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.