शिक्षिका को दी गई विदाई
चंदवा: राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय की सेवानिवृत शिक्षिका निमुन्ती सुरीन को विदाई दी गई। विदाई सम
चंदवा: राजकीय कृत बालिका मध्य विद्यालय की सेवानिवृत शिक्षिका निमुन्ती सुरीन को विदाई दी गई। विदाई समारोह को संबोधित करते प्रधानाध्यापक वासुदेव राम ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते क्योंकि सेवानिवृति के बाद भी एक शिक्षक लोगों के बीच ज्ञान की रोशनी बिखेरता रहता है। सच यह है कि पहले एक शिक्षक सीमित दायरे में रहकर प्रतिनियुक्त विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ज्ञान देता है वहीं सेवानिवृति के बाद वह पूरे समाज के बीच ज्ञान बांटता है। प्रधानाध्यापक के साथ-साथ अन्य शिक्षकों ने भावुक हो उन्हें विदाई दी। बाल संसद की मानसी कुमारी, अनिमा परवीन व अन्य ने उन्हें अभिभावक बताते कहा कि वो स्कूल से सेवानिवृत हो रही हैं। हमारे दिलों से नहीं। उन्हें हमेशा उनकी याद आएगी।