रूद्र महायज्ञ को ले निकली कलशयात्रा
हेरहंज (लातेहार) हेरहंज प्रखंड के सेरनदाग गांव स्थित शिव मंदिर में रूद्र महायज्ञ को लेकर गुरुवार को
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 05:22 PM (IST)
हेरहंज (लातेहार) हेरहंज प्रखंड के सेरनदाग गांव स्थित शिव मंदिर में रूद्र महायज्ञ को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर हेसातू नदी पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। पुन: कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां भक्तों ने जल को रखा।
इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कलशयात्रा में भारी संख्या में महिला व पुरुष कलश उठाए हुए थे। कलश यात्रा पुरे गांव का भ्रमण किया।
मौके पर सोहर ¨सह, संजय राम, राम किशुन यादव, दिलीप गुप्ता, सुमंत यादव, बिहारी गुप्ता, नरेश प्रसाद विशुनदेव यादव, समेत कई लोग उपस्थित थे। बताते चले कि शुक्रवार को अग्नि प्रज्जवलित कर रूद्र महायज्ञ की शुरुआत की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें