रामजी बने जयनगर यादव महासभा के प्रखंड अध्यक्ष
झुमरीतिलैया (कोडरमा): अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव ने जयनगर निवासी राम
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 04:23 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 04:23 PM (IST)
झुमरीतिलैया (कोडरमा): अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव ने जयनगर निवासी रामजी यादव को जयनगर का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष ने रामजी यादव को 15 दिनों के अंदर प्रखंड कमेटी गठन करने का निर्देश दिया है। वहीं 8 मार्च को जयनगर प्रखंड मैदान में महासभा की ओर से बैठक आयोजित करने को कहा है। बैठक में नई कमेटी का स्वागत एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इधर, रामजी यादव को प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर सचिव जीतन यादव, शंकर दयाल यादव, लालदेव यादव आदि ने बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें