भजन संध्या आयोजित
मरकच्चो : मरकच्चो का धार्मिक संगठन श्री राम संकीर्तन मंडली के तत्वाधान में मध्य पंचायत स्थित कोटवा
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 04:22 PM (IST)
मरकच्चो : मरकच्चो का धार्मिक संगठन श्री राम संकीर्तन मंडली के तत्वाधान में मध्य पंचायत स्थित कोटवार मुहल्ला के शिव मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन शनिवार की शाम किया गया। इस अवसर पर शिव मंदिर परिसर में लगे विभिन्न देवी देवताओं पर मंडली के सदस्यों द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद सबसे पहले सभी सदस्यों द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया। मौके पर मंडली के अन्य गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया।
इस अवसर पर अवध किशोर ¨सह, महेंद्र प्रताप ¨सह, बीरेंद्र ¨सह मुन्ना ¨सह, देवेन्द्र राम संजय अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, महावीर पोद्दार बैजनाथ ¨सह, सुनील राम आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें