भव्य भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन
(कोडरमा): मरकच्चो प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत स्थित ग्राम झलकडीह के दुर्गा मंडप परिसर मे दस दिवसीय
(कोडरमा): मरकच्चो प्रखंड के चोपनाडीह पंचायत स्थित ग्राम झलकडीह के दुर्गा मंडप परिसर मे दस दिवसीय शतचंडी देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतिम दिन शुक्रवार को अयोध्या से आए यज्ञाचार्य वीरेन्द्र शास्त्री एवं यज्ञ कार्य में शामिल पंडितों ने विधि विधान एवं मंत्रोचार के साथ विभिन्न आवश्यक कर्मकांडो का आयोजन कराया। महायज्ञ के अंतिम दिन क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए उमड़ पड़ी। उपस्थित ग्रामीण व श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित देवी मंडप में बलि प्रथा नहीं करने का संकल्प लिया। आवश्यक कर्मकांडो के बाद यज्ञ समति के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजित भंडारे में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ समिति के द्वारा यज्ञ संचालक रवीन्द्र शास्त्री यज्ञाचार्य बिरेन्द्र शास्त्री व यज्ञ कार्य में शामिल पंडितो को दान दक्षिणा देकर खुशी खुशी बिदाई दी। वहीं पंडितों ने भी नगर बस्ती एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर यज्ञसमिति के अध्यक्ष सुदामा राणा, शंकर यादव, पंसस चंद्रदेव यादव, सुदामा राणा, शंकर यादव, राजू यादव, केदार यादव, जयप्रकाश राणा, दिनेश ठाकुर, सूर्यदेव दास, सुरेन्द्र राणा, जागेश्वर राणा, बसन्त राणा, दिनेश ठाकुर, बैजनाथ राय, प्रकाश राणा, महावीर महतो, देवनंदन यादव, रणधीर, जगदीश दास, अशोक यादव, बैजनाथ राय, ललन राणा, सन्तोष राणा, सुरेश ठाकुर, चंद्रदेव दास, जगदीश यादव समेत सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।