Move to Jagran APP

सड़क पर उतरी गांव की सरकार

By Edited By: Published: Wed, 08 Aug 2012 09:41 PM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2012 09:44 PM (IST)
सड़क पर उतरी गांव की सरकार

कोडरमा : पंचायतों को अधिकार की मांग को लेकर जिले भर के पंचायत प्रतिनिधि बुधवार को सड़क पर उतरे। इस दौरान कोडरमा बाजार, डोमचांच में दो धंटे से ज्यादा समय तक एनएच तथा कोडरमा-गिरिडीह रोड को जाम रहा। वहीं चंदवारा एवं मरकच्चो में प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर घंटों कामकाज ठप रखा।

loksabha election banner

कोडरमा बाजार में पंचायत प्रतिनिधियों के समर्थन में विधायक अन्नपूर्णा देवी भी एनएच जाम में बैठी। यहां जाम का नेतृत्व जिप उपाध्यक्ष डॉ. नीरा यादव कर रही थी। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक रोड जाम रहा। जाम के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। बाद में कोडरमा थाना प्रभारी रंजन चौधरी, तिलैया थाना प्रभारी अरुण कुमार सहित पुलिस दलबल के साथ पुलिस के जवानों ने पहुंचकर आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान झाविमो नेता रमेश सिंह, अनवारूल हक, खालिद खलील, मुखिया ईश्वरी राणा, उपप्रमुख विजय सिंह, मुखिया बसंती देवी, बद्री सिंह, महेश प्रसाद यादव, ब्रह्मादेव शर्मा, गणेश दास, अर्जुन यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर झुमरीतिलैया सुभाष चौक के पास जिप अध्यक्ष महेश राय के नेतृत्व में आंदोलनकारी एनएच को जाम किया। यहां कुछ देर बाद यह कहकर जाम हटा दिया की पुलिस को यहां जाम करने की पूर्व सूचना नहीं दी गई। बाद में लोगों ने तिलैया शहर में कुछ समय के लिए प्रतिष्ठानों को बंद करवाया।

जिप अध्यक्ष के नेतृत्व में कुछ प्रतिनिधि समाहरणालय भवन में भी नारा लगाते पहुंचे और डीसी से मिलकर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

बाजार पर नहीं दिखा बंदी का असर

कोडरमा: पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार की मांग को ले आहूत बंदी का असर जिले के प्रमुख शहर झुमरीतिलैया एवं कोडरमा बाजार पर नहीं पड़ा। पंचायत प्रतिनिधियों ने दुकान एवं प्रतिष्ठानों को बंद तो करवाया, परंतु उनके जाने के बाद प्रतिष्ठान पुन: खुल गए।

नगर प्रतिनिधि भी पहुंचे जामस्थल पर

कोडरमा: कोडरमा स्थित चक्का जाम स्थल पर झाविमो के वरीय नेता रमेश सिंह, अनवारूल हक, खालिद खलील आदि भी पहुंचे थे। वहीं वार्ड पार्षद राकेश शर्मा, विशाल सिंह, मनीष कुमार व चंद्रकांत कौंतेय भी पंचायत प्रतिनिधियों के समर्थन में जामस्थल पर पहुंचे थे।

विभिन्न पार्टियों ने बंद कराया तिलैया बाजार

कोडरमा: तिलैया बाजार को कांग्रेस, झामुमो, राजद सहित विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने बंद कराया। कांग्रेस की ओर से तुलसी मोदी, विजय पोद्दार, गणेश स्वर्णकार, विमल सरावगी बंद कराने वालों में शामिल थे। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बाजार पुन: खुल गया।

मरकच्चो में अधिकार को ले चक्का जाम

मरकच्चो: प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने बुधवार को प्रखंड के बरियारडीह मोड़ पर कोडरमा-गिरिडीह पथ को पूरी तरह जाम कर दिया। बरियाडीह में सड़क जाम का नेतृत्व जिप सदस्य शाहिना जावेद व प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी कर रही थीं। जाम लगभग 9 बजे सुबह लगाया गया जो 4 बजे तक रहा।

इस दौरान जामस्थल पर पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता उपप्रमुख चुरामन प्रसाद साव ने की, जबकि संचालन तेलोडीह पंचायत के मुखिया मनींद्र ने किया।

इस मौके पर मुखिया पोखराज प्रसाद गुप्ता, झाविमो जिलाध्यक्ष बेदू साव, राजीव पांडेय, कृष्णदेव यादव, अनुराधा सीता, मंजूर अंसारी, राजू दास, मीना देवी, पंकज राणा, नवीन कुमार, महेंद्र वर्मा ने सभा को संबोधित किया।

वहीं दूसरी ओर जामू पंचायत की मुखिया कंचन देवी के नेतृत्व में मरकच्चो प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय एवं बैंक ऑफ इंडिया को बंद कराया। इस अवसर पर मनोरमा देवी, मंदोदरी देवी, सतीश सिंह, दामोदर विश्वकर्मा, कामेश्वर यादव, रेणु देवी, समशूल मियां समेत प्रखंड के कई पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।

सतगावां: सतगावां प्रखंड के बासोडीह मुख्य बाजार और वाहनों का परिचालन सुबह से संध्या 4 बजे तक बंद रहा। पंचायत प्रतिनिधियों ने बासोडीह मुख्य सड़क पर ही बैठकर अपने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। प्रतिनिधियों ने बासोडीह, समलडीह, कलीडीह, पंचमहुआ, बरियारडीह, नासरगंज आदि बाजारों को बंद कराया।

इस मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, सचिव नरेश यादव, मुखिया कंचन कुमारी, अनीता देवी, रीना देवी, कौशल्या देवी, पूनम कुमारी, सुनील सिंह, गंगीया देवी, रजिया देवी, श्रवण रविदास, उपमुखिया मन्नू चौधरी, शिवालक यादव, इंद्रदेव यादव, प्रभाकर सिंह, पिंटू साव,वार्ड सदस्य मजहर रवानी, राजेंद्र राम, अरुण यादव, हरिशंकर यादव आदि उपस्थित थे।

जयनगर: जयनगर में पंचायत प्रतिनिधियों का बंद बुधवार को असरदार रहा। बंद को लेकर सरकारी कामकाज ठप रहा एवं वाहन बंद रही। ट्रेन को भी बाधित किया गया। पंचायत प्रतिनिधि सुबह से ही अपने अधिकार की मांग को लेकर कोडरमा-कोआर पथ पर धरना पर बैठे रहे जिससे सड़क के दोनों वाहनों की कतार लगी रही और साइकिलों को भी रोका गया। सरमाटांड़ स्टेशन पर थोड़ी देर के लिए रेल चक्का जाम कर परिचालन बाधित किया।

प्रखंड कार्यालय में भी तालाबंदी की गई। एसबीआई हीरोडीह, बीओआई हीरोडीह, एसबीआई जयनगर,बीओआई जयनगर, बीओआई पिपचो, डाकघर जयनगर में काम बंद करवाया गया। प्रखंड प्रमुख संगीता देवी, उपप्रमुख अनीता देवी, जिप सदस्य रेखा देवी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

चंदवारा में पांच घंटे तक रहा एनएच जाम

चंदवारा: चंदवारा में पंचायत प्रतिनिधियों ने लगभग पांच घंटे तक रांची-पटना मुख्य मार्ग को जाम रखा। जनप्रतिनिधियों ने रांची-पटना मार्ग पर ही सभा का मंच तैयार कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख महेंद्र यादव ने की, जबकि संचालन वीरेंद्र साव ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा ने कहा कि राज्य की एनडीए सरकार सत्ता का विकेंद्रीकरण नहीं करना चाहती है। क्योंकि इससे झारखंड में मंत्री एवं विधायकों का लूट के व्यवसाय पर प्रभाव पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रजातांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है जिसे सार्थक नहीं होने दिया जाएगा। वहीं प्रखंड प्रमुख महेंद्र यादव ने कहा कि सरकार 13वें वित्त आयोग व गांव की सरकार का माखौल उड़ा रही है। उन्होंने आंदोलन को धारदार करने की बात कही। प्रतिनिधियों ने सुबह 9 से दिन 1 बजे तक रांची-पटना मुख्यमार्ग एवं प्रखंड कार्यालय में तालाबंदी कर दिया। इस अवसर पर उपप्रमुख श्यामदेव यादव, मुखिया महादेव राम, रविशंकर यादव, बालेश्वर यादव, मुर्शरफ खान, शबनम खातून, कलवा देवी, सीमा भारती, जयप्रकाश पंडित, रामप्रसाद यादव करीब दर्जनों मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य समेत विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.