Move to Jagran APP

डीसी ने फावड़ा चला कर शुरू किया गड्ढा खोदो अभियान

मरकच्चो (कोडरमा): स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को मरकच्चो प्रखण्ड मुख्यालय स्थित दक्षिणी पंचायत म

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 05:24 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 05:24 PM (IST)
डीसी ने फावड़ा चला कर शुरू किया गड्ढा खोदो अभियान
डीसी ने फावड़ा चला कर शुरू किया गड्ढा खोदो अभियान

मरकच्चो (कोडरमा): स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को मरकच्चो प्रखण्ड मुख्यालय स्थित दक्षिणी पंचायत में गड्ढा खोदो अभियान की शुरुआत उपायुक्त संजीव कुमार बेसरा ने फावड़ा चलाकर की। इसके बाद जिला एवं प्रखंड के कार्मिकों ने फावड़े चलाए। इस अभियान में पुलिस जवानों की अहम भूमिका रही और जवानो ने जोश के साथ कई गड्ढे खोद डाले।

loksabha election banner

इस मौके यहां के विवाह भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ने की, जबकि संचालन मरकच्चो बीडीओ ज्ञानमणि एक्का ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीण व स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त सजीव कुमार बेसरा ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए तीन जुलाई तक विभिन्न प्रखंडों में शौचालय के लिए गड्डा खोदो अभियान चलाया जायगा। इसका उद्देश्य उन सभी शौचालय का पिट मॉनसून से पहले ही तैयार कर लेना है जो स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत लक्षित हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि शौचालय निर्माण का काम निर्बाध गति से चल सके। यह अभियान 03 जुलाई तक विभिन्न प्रखंडों चलेगा और करीब दस हजार शौचालय के लिए गड्ढे खोदे जाएंगे।

इस मौके पर उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार आनंद, कार्यपालक अभियंता सह सदस्य सचिव स्वच्छ भारत मिशन विनोद कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी र¨वद्र प्रसाद ¨सह, प्रखंड प्रमुख सावित्री देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानमणि एक्का के साथ स्वच्छ भारत मिशन एवं प्रखंड के सभी कार्मिक उपस्थित थे।

आज सौ से अधिक गड्ढे टीम गठित कर खोदे गए। गठित टीम में पुलिस के जवान, थाना प्रभारी, स्वास्थ विभाग के पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।

इस मौके पर उपायुक्त ने आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण का कार्य केवल प्रशासन का ही नहीं वरन आम लोगों का भी है। एक दो प्रशासनिक पदाधिकारियों से यह काम संभव नहीं है। आम जनों की भागीदारी के बगैर न तो निर्माण संभव है और न ही उसका उपयोग। आप एक कदम आगे बढ़ायें हम आपके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा दी जाने वाली 12 हजार रुपये की राशि शौचालय निर्माण के प्रोत्साहन के लिए है। यह नहीं समझा जाय कि केवल इसी राशि में निर्माण कार्य पूरा कर लेना है। आप इसमें कुछ राशि मिलाकर अच्छा शौचालय बना सकते हैं।

इस मौके पर उन्होंने स्कूली छात्राओं के बीच साबुन का वितरण करते हुए कहा कि खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोयें और इस बारे में अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

शौचालय की सबसे अधिक जरूरत बरसात में : डीडीसी

उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि शौचालय की सबसे अधिक जरूरत बरसात के दिनों में होती है। खासकर महिलाएं इससे सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। हमारी सोच यह है कि हम बरसात से पहले ही सभी शौचालयों में लीच पिट निर्माण का कार्य पूर्ण कर लें ताकि किसी को कोई समस्या न हो। उन्होंने आम जनों से उम्मीद की कि वे साथ मिलकर इस योजना के अंतर्गत अधिकतम शौचालय का निर्माण करेंगे और एक नये समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। मौके पर स्कूली बच्चों के बीच साबुन का वितरण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.