Move to Jagran APP

अखंड रामायण पाठ का आयोजन

मरकच्चो (कोडरमा) : मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित लालनगर के राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में शनिवार की सु

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 05:33 PM (IST)
अखंड रामायण पाठ का आयोजन
अखंड रामायण पाठ का आयोजन

मरकच्चो (कोडरमा) : मरकच्चो प्रखंड मुख्यालय स्थित लालनगर के राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में शनिवार की सुबह से मंदिर कमेटी के देखरेख में ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे के अखंड संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पाठ आचार्य श्रीधर पांडेय की देखरेख में विधि-विधान के साथ प्रारंभ किया गया। यह अखंड रामायण पाठ 26 मार्च की दोपहर लगभग 12 बजे हवन व महाआरती के साथ संपन्न होगा। तत्पश्चात भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। अखंड रामायण पाठ में आचार्य श्रीधर पांडे अधीन पांडे, निरंजन पांडे, नवलकिशोर पांडे, केदार पांडे तापेश्वर पांडे, उषा देवी, प्रमोद राम, भूषण पोद्दार, रणजीत ¨सह, प्रमोद सहाय, उमेश ¨सह, गायत्री देवी व मनोरमा ¨सह आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.