1.51 लाख बच्चों को मिलेगी पोलियो खुराक
कोडरमा: 29 से 31 तक आयोजित पल्स-पोलियो अभियान को लेकर तैयारी की जा रही है। जिले के 1.51 लाख बच्चों क
कोडरमा: 29 से 31 तक आयोजित पल्स-पोलियो अभियान को लेकर तैयारी की जा रही है। जिले के 1.51 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 902 बूथ बनाए गए हैं। अभियान की तैयारी को लेकर डीसी संजीव कुमार बेसरा ने मंगलवार को समीक्षा कर व्यापक प्रचार-प्रसार व जनप्रतनिधियों को भी अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया है। वहीं अभियान के पहले दिन यानी 29 जनवरी को 90 फीसदी लक्ष्य हासिल करने को कहा गया है ताकि 30 एंव 31 जनवरी को डोर-टू-डोर अभियान के दौरान शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल हो सके। उन्होंने अभियान में पूरी गंभीरता बरतने की हिदायत दी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान में कुल 2010 लोगों को लगाया गया है। इसमें 1858 स्वास्थ्य कर्मी सीधे रूप से अभियान में लगे रहेंगे। जबकि मॉनिट¨रग के लिए 101 सुपरवाईजर एंव सहयोग के लिए 713 सहिया को जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं प्रखंड एंव जिला स्तर पर कंट्रोल रूम तथा निरीक्षण दल का गठन किया गया है। डीसी ने अभियान के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को खुला रखने का निर्देश दिया गया है। बैठक में सिविल सर्जन बीपी चौरसिया, डीपीएम समरेश ¨सह, समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा वत्स, डीईओ पीपी झा, डीएसई परवला खेस, सभी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रख्डों के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
1 फरवरी से मातृ-शिशु पोषण सप्ताह का आयोजन
कोडरमा: 1 फरवरी से मातृ-शिशु पोषण सप्ताह के आयोजन को लेकर भी डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी स्कूली एंव आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बिटामिन ए की गोली दी जाएगी। ताकि विटामिन की कमी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। वहीं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर कुपोषण उपचार केंद्र भेजने का निर्देश दिया। जबकि 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस के मौके पर सभी स्कूली बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने को कहा गया।