पारा शिक्षक की प्रमंडल स्तरीय बैठक में कई ¨बदुओं पर चर्चा
जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के पिपचो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार को झारखंड राज्य सहयोगी शिक्
जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के पिपचो स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में रविवार को झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र पारा शिक्षक संघ के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल की बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार राय उपस्थित थे। पारा शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीरेंद्र राय ने कहा कि पारा शिक्षकों का सरकार द्वारा सिर्फ और सिर्फ ठगा जा रहा है। शिक्षक लोकतांत्रिक तरीके से अगर अपनी मांगों को रखते हैं तो उनपर लाठियां बरसायी जाती है। ऐसे में पारा शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने में कितना मन लगेगा यह अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों का नियमावली बनाने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में पारा शिक्षकों द्वारा एक याचिका दायर की गई थी। इस मामले में सरकार द्वारा हाई कोर्ट को यह जवाब दिया कि पारा शिक्षकों की नियमावली बनायी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट में सरकार नियमावली की बात स्वीकारती है तो फिर उसे लागू क्यों नहीं करती? प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव राम ने कहा कि पारा शिक्षक एकजुट रहेंगे तो आज नहीं तो कल निश्चित ही सफलता मिलेगी। बैठक में आगामी 19 अप्रैल को विधान सभागार में होने वाले प्रदेश के चुनाव पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं प्रखंड, जिला और प्रमंडल स्तर के चुनाव पर भी गहन विचार विमर्श किया गया। बैठक में पारा शिक्षकों के हड़ताल की समीक्षा की गयी और कहा गया कि अगर सरकार पुन: इस मामले में पहल नहीं की तो इस बार लड़ाई आरपार की होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सकलदेव राम ने की जबकि संचालन श्यामुसंदर यादव ने किया। बैठक में प्रखंड लीम अंसारी, कपिलदेव ¨सह, दामोदर यादव, रविकांत तिवारी, पंकज ¨सह, बैजनाथ शर्मा, इंद्रदेव यादव, बिहारी यादव, महेंद्र यादव, दाउतउद्दीन, वशिष्ठ पांडेय, बलदेव रजक, मेघनाथ यादव, शंभु राणा, मुमताज अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, प्रयाग यादव समेत कई पारा शिक्षक उपस्थित थे।