छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न
मरकच्चो (कोडरमा): झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मेघा छात्रवृत्ति, राज्य मेघा छात
मरकच्चो (कोडरमा): झारखंड अधिविध परिषद रांची द्वारा आयोजित राष्ट्रीय मेघा छात्रवृत्ति, राज्य मेघा छात्रवृत्ति व राज्य मेघा सह निर्धनता छात्रवृत्ति परीक्षा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल मे संपंन हुआ। आयोजित परीक्षा में प्रखंड के विभिन्न विद्यालय के कक्षा सात से नवम वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा में कुल 72 में से 59 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि 13 अनुपस्थित रहे। राष्ट्रीय मेघा छात्रवृत्ति परीक्षा में 25 में से 22, राज्य मेघा छात्रवृति परीक्षा मे 23 में से 19 व राज्य मेघा सह निर्धनता छात्रवृत्ति परीक्षा में 24 में से 18 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा में दंडाधिकारी के रूप मे बीडीओ ज्ञानमनी एक्का जबकि केन्द्राधीक्षक के रूप मे प्राचार्य धर्मचंद मंडल उपस्थित थे। वीक्षक के रूप मे सैय्यद परवे•ा अख्तर, संतोष प्रसाद सौरभ पाडेय, दीनानाथ प्रजापति आदि उपस्थित थे