26 से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठेगा यूनियन
जयनगर (कोडरमा): कोडरमा थर्मल पावर केंद्र के प्रशासनिक भवन के समीप झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन बांझेडीह
जयनगर (कोडरमा): कोडरमा थर्मल पावर केंद्र के प्रशासनिक भवन के समीप झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन बांझेडीह शाखा की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में मजदूरों द्वारा केटीपीएस से मांगी गयी विभिन्न मांगो पर विचार-विमर्श करने को लेकर 22 नवंबर को डीवीसी से हुई असफल वार्ता पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यूनियन के सचिव विजय पासवान ने कहा कि मजदूरों द्वारा मांगी गई मांगे अबतक नहीं मानी गई है साथ ही 22 नवंबर को हुई वार्ता में भी मजदूरों की मांगे मानने से इंकार कर दिया गया। इसलिए मजदूरों ने बैठक में निर्णय लिया कि मजदूर अपने विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 26 दिसंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक के बाद मजदूरों ने केटीपीएस प्रबंधन को एक ज्ञापन सौंपा। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के सचिव विजय पासवान ने किया। मौके पर छोटू यादव, दीपक गिरी, विनोद पासवान, बहादुर यादव, यमुना पासवान, सहदेप साव, दिनेश चौधरी, रहमान अंसारी, रियासत अंसारी, हनीफ अंसारी, विजय यादव, सुरेश यादव, सिकंदर यादव, मृत्युंजय मोदी, महेश यादव, राजाराम रजक, उमेश यादव, लखन राम, अशोक यादव, मंजू देवी, शांति देवी, कौशल्या देवी, घमिया देवी, ¨चता देवी, दुलारी देवी, सकलदेव पासवान, देवलाल मरांडी, राजू यादव आदि उपस्थित थे।