22 नवंबर को नामांकन, मतगणना व परिणाम 27 को
अर¨वद चौधरी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): विनोबा भावे विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का बिगुल फुंकते
अर¨वद चौधरी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): विनोबा भावे विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव का बिगुल फुंकते ही जिले का एकमात्र अंगीभूत कॉलेज जगन्नाथ जैन महाविद्यालय में भी चुनावी महासंग्राम शुरू हो गया है। नामांकन 22 नवंबर को निर्धारित किया गया है, जबकि मतगणना एवं परिणाम 27 को घोषित किया जाएगा। सात वर्षों के बाद हो रहे चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एसएफआई, आजसू, एनएसयूआई से जुड़े छात्र-छात्राएं इसमें हिस्सा लेंगे। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गुरदीप ¨सह ने कहा कि ¨लगदो कमेटी की अनुशंसा के आधार पर चुनाव होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से समुचित मॉनिट¨रग होगी और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर शनिवार को विश्वविद्यालय के अंतर्गत अंगीभूत एवं संबंद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया है। इधर, जेजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. जेके प्रसाद ने बताया कि छात्र संघ के चुनाव को लेकर उपस्थिति रजिस्टर की छायाप्रति विश्वविद्यालय को भेजी गई है। कॉलेज में छुट्टी के दौरान भी मतदाता सूची बनाने का कार्य किया जाएगा। चुनाव के पूर्व ही छात्रों को आईकार्ड जारी की जाएगी ताकि फर्जी वो¨टग की शिकायत नहीं आए। उन्होंने बताया कि कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के लिए अलग-अलग बूथ बनाए जाएंगे। संभवत: 300 वोटरों पर एक बूथ होगा। मालूम हो कि सात वर्ष पूर्व हुए चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कब्जा रहा था।
चार पदों के लिए होगा चुनाव
झुमरीतिलैया: कॉलेज स्तर पर चार पदों के लिए चुनाव होगा। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव शामिल हैं। चयनित चारो पदाधिकारी ही विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाले 4 दिसंबर के चुनाव में मतगणना में हिस्सा ले सकेंगे।
इवीएम का होगा प्रयोग
झुमरीतिलैया: विश्वविद्यालय द्वारा छात्र संगठन के चुनाव में इस बार महत्वपूर्ण बात यह होगी कि इवीएम मशीन से चुनाव होगा। चुनाव के दिन ही परिणाम की घोषणा हो जाएगी।
संध्या 4 बजे 26 को थमेगा चुनाव प्रचार
झुमरीतिलैया: जेजे कॉलेज में होने वाले चुनाव प्रचार के लिए 26 नवंबर को संध्या 4 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। 27 को सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे मतदान होगा। वहीं संध्या 4 बजे मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इधर, 16 नवंबर को कॉलेज को अपने वोटरों की लिस्ट नोटिस बोर्ड पर लगा देना है। आपत्ति करने का समय 18 को संध्या 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। फाइनल पब्लिकेशन 19 की संध्या 4 बजे तक होगा। कॉलेज में नामांकन भरने का पर्चा 21 को 11 से 3 बजे तक है। वहीं उम्मीदवारों का नामांकन व स्क्रूटनी का समय 22 को 11 से 3 बजे तक निर्धारित है। 5 बजे लिस्ट कॉलेज में जारी कर दी जाएगी। नाम वापसी 23 को अपराह्न 3 बजे होगी। इसी दिन 4 बजे उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी होगी।
क्या-क्या है जरूरी
1. कॉलेज का नियमित छात्र हो तो क्लास में उसकी उपस्थिति कम से कम 75 प्रतिशत होना अनिवार्य।
2. चुनाव प्रचार में 5 हजार रुपये से अधिक खर्च न हो।
3. दीवाल लेखन या किसी प्रकार की प्री¨टग सामग्री का प्रयोग निषेध होगा।