भाकपा ने निकाली प्रतिवाद सभा
जयनगर (कोडरमा): जयनगर प्रखंड के खरियोडीह में भाकपा माले ने शनिवार को प्रतिवाद सभा का आयोजन किया। सभा
जयनगर (कोडरमा): जयनगर प्रखंड के खरियोडीह में भाकपा माले ने शनिवार को प्रतिवाद सभा का आयोजन किया। सभा में मुख्य रूप से माले नेता राजेंद्र प्रसाद यादव उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए माले नेता राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि प्रखंड के पंचायतों में मुखिया द्वारा योजनाओं में भारी लूट की जा रही है। चौदहवें वित्त की राशि से पंचायतों में लगाये गए हैंड पंप में काफी अनियमितता बरती गई है। उन्होंने कहा कि इंदिरा आवास में भारी गड़बड़ी चल रही है। माले नेता अशोक यादव ने कहा कि मुखिया द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों में उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। सभा को रूपलाल दास, सुनील ठाकुर, रामचरण यादव, राजकुमार दास, देवशरण यादव, जनार्दन पांडेय, शंभू राणा आदि ने भी संबोधित किया। सभा के पूर्व माले कार्यकर्ताओं ने खरियोडीह स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर से रैली निकाली जो अलखडीहा पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। सभा की अध्यक्षता राजेंद प्रसाद ने की, जबकि संचालन अशोक यादव ने किया। इस अवसर पर बाबूलाल राणा, मुंशी यादव, भोला राणा, कारू भुइयां, राजू भुइयां, झरी पंडित, धरमी देवी, शांति देवी, अनार देवी, मीना देवी, पार्वती देवी आदि उपस्थित थे।