जल जमाव से निजात दिलाने की मांग
झुमरीतिलैया (कोडरमा): नगर पर्षद क्षेत्र में जल जमाव से जनसमस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। कई इलाकों के
झुमरीतिलैया (कोडरमा): नगर पर्षद क्षेत्र में जल जमाव से जनसमस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। कई इलाकों के लोग महीनों से परेशान हैं, लेकिन जल जमाव पर नियंत्रण पाने में नगर पर्षद प्रशासन असफल रहा है। जनाधिकार मंच के संयोजक राजकुमार सिन्हा ने जल जमाव से उत्पन्न समस्या पर ¨चता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लोग समस्या से त्रस्त हैं, जबकि नगर पर्षद प्रशासन मस्त है। जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पर्षद के पास कोई योजना नहीं है। अधिकारी और जनप्रतिनिधि उदासीन हैं। यही कारण है कि गत 5-6 वर्षों में विकास के नाम पर करोड़ों रुपये अवश्य खर्च किए गए पर जल निकासी की ठोस योजना अब तक धरातल पर नहीं उतरी है। जल निकासी के नाम पर केवल छोटी नालियां जरूर बनी, लेकिन कुछ ही महीने में अनुपयोगी सिद्ध हो गई। गत बोर्ड में भी अधिकांश योजना केवल रोड की ली गई। लूट के उद्देश्य से फंड का बंदरबांट वार्डवार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर नगरपालिका एक्ट का उल्लंघन है। योजनाएं मानों आमलोगों के लिए नहीं वरन निर्वाचित सदस्यों की संतुष्टि के लिए बनाया गया है। नगर पर्षद की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया है।