Move to Jagran APP

बांके बिहारी की देख छटा, मेरो मन भयो लटापटा..

कोडरमा: नंद के घर आनंद भयो जय कनैया लाल की जयकारों के बीच गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव नगर के राधे

By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 10:41 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 10:41 PM (IST)
बांके बिहारी की देख छटा, मेरो मन भयो लटापटा..

कोडरमा: नंद के घर आनंद भयो जय कनैया लाल की जयकारों के बीच गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव नगर के राधे- राधे संर्कर्तन महिला मंडल के तत्वाधान में माखन शर्मा के निवास पर काफी धूम-धाम से मनाया गया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भव्य दरबार सजाया गया था। यहां छप्पन भोग लगाया गया। नन्हें कान्हा को पालने में बिठाया गया था। मंडल की महिलाएं सुबह से ही भगवान के जन्म को लेकर दिनभर भजन कीर्तन कर झूमती रही। भजन गायकों के भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। इस दौरान अनिता शर्मा ने बांके बिहारी की देख छटा, मेरो मन भयो लटापटा.., सुदेश छाबड़ा के आ गए आग ए मेरे मोहन.., विद्या परमार के किसने सजाया कान्हा तुझको., रचना तेजपाल के जमूना में नहाने ना जाना. जैसे भजन प्रस्तुत किए। रात्रि 12 बजते ही कन्हैया के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हुआ। इस दौरान राधा- कृष्ण की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। उसके बाद सभी भक्तों ने एक- एक कर नन्हें कान्हा को पालने पर झूलाया। उसके बाद प्रसाद को वितरण किया गया। काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शीला परमार, मोनिका शर्मा, कमलेश शर्मा, कमलेश दिवान, कमलजीत भाटिया, अविनाश कौर, वर्षा रानी, सविता दिवान, पूनम ¨सह, डॉ. बी रानी, रवि भाटिया, मंजीत भाटिया, माखन शर्मा, मीना श्रीवास्तव, अश्विनी शर्मा, लीशा शर्मा, करसेन शर्मा, हार्दिक शर्मा सहित कई लोग लगे थे। वहीं ब्रह्माकुमारी संस्थान के कोडरमा के तत्वाधान में सहाना रोड स्थित कार्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव भक्तिभाव से मनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.