सीआरपीएफ ने किया पौधरोपण
कुंदा : सीआरपीएफ-190वीं बटालियन ने रविवार को कैंप परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम इंस्
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 09:46 PM (IST)
कुंदा : सीआरपीएफ-190वीं बटालियन ने रविवार को कैंप परिसर में पौधरोपण किया। पौधरोपण कार्यक्रम इंस्पेक्टर हर्जित ¨सह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें जवानों ने चार दर्जन से अधिक पौधों का रोपण किया। मौके पर सीसम, सागवान, आम सहित अन्य पौधा लगाए गए। इंस्पेक्टर ने कहा कि पौधों का सुरक्षा व संरक्षण करना काफी महत्वपूर्ण है। इसे के भरोसे ब्रह्मांड के जीव जंतुओं का जीवन है। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर धनु दास, अशोक कुमार सहित अन्य शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें