सीएम के बयान से राजद नेताओं में उबाल
कोडरमा: पिछले दिनों जिले के समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा अप
कोडरमा: पिछले दिनों जिले के समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा अपने संबोधन में राजद विधायक को चारा चोर की पार्टी विधायक कहे जाने पर जिले के राजद कार्यक्रताओं में उबाल देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के उक्त बयान को लेकर चाराडीह स्थित पुर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी के आवास पर रविवार को राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनवारूल हक ने किया। बैठक में काफी संख्या में राजद के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के बयान पर तीखा विरोध जताया। नेताओं ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी के कार्यकाल में जिले का चौमुखी विकास हुआ है। भाजपा नेताओं द्वारा लगातार महिलाओं के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री अपने गिरेबान में झांके। भाजपा के दो साल के शासन में चारो ओर भ्रष्टाचार व्याप्त है। राजद नेताओं ने कहा कि जबतक भाजपा नेतओं द्वारा अपना व्यान वापस नहीं लिया जाता है। तबतक क्षेत्र में राजद द्वारा भाजपा के खिलाफ आंदोलन व पुतला दहन का कार्य किया जाता रहेगा। बैठक में डोमचांच प्रखंड में 25 जूलाई, कोडरमा प्रखंड में 27 जुलाई, मरकच्चों मे 28, चंदवारा एवं नगर पंचायत कोडरमा में 29, जयनगर में 30 व झुमरीतिलैया के झंडा चौक पर 31 जुलाई को मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का निर्णय लिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव वीरेंद्र प्रसाद मेहता, जिला प्रवक्ता सुदर्शन यादव, नगर अध्यक्ष कृष्णा बरहपूरिया, कोडरमा अध्यक्ष चंद्रदेव यादव, मंजूर आलम, अशोक दास गुप्ता, अमरजीत ¨सह छाबड़ा, संजय शर्मा, शैलेश कुमार शोलु, घनश्याम तुरी, राजकुमार यादव, नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, बसंत ¨सह, बह्मदेव शर्मा, सुरेद्र यादव, किशुन ¨सह, वीरेद्र चंद्रवंशी, अशोक पासवान, अरूण पासवान, सुबोध यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।