ब्रह्माकुमारी बहनों ने बंदियों को बांधा रक्षा सूत्र
कोडरमा : ब्रह्माकुमारी संस्थान कोडरमा की ओर से रविवार को कोडरमा स्थित मंडल कारा में बंदियों के बीच र
कोडरमा : ब्रह्माकुमारी संस्थान कोडरमा की ओर से रविवार को कोडरमा स्थित मंडल कारा में बंदियों के बीच रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बंदियों को राखी बांधी गई। वहीं बंदियों ने बुराइयों को त्यागकर आत्मिक प्रेम, भाईचारा, सहयोग, सत्तकर्म को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। मौके पर सेवा केंद्र की संचालिका बीके अनिता बहन ने रक्षा बंधन पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रह्मा कुमारी बहनें पूरा सावन माह को पवित्र माह मानते हुए रक्षा बंधन का पर्व मना रही हैं। रक्षाबंधन वास्तव में स्नेह की डोर में बांधने वाला अलौकिक त्योहर है। जब मनुष्य आत्मिक प्रेम भूलकर काम-क्रोध आदि महाविकारों के वशीभूत हो जाते हैं तो स्वयं परमपिता पवित्रता का बंधन देकर इन महाविकारों से मुक्ति दिलाते हैं। मौके पर सहायक जेलर, प्रभारी जमादार अरूण कुमार ¨सह, अशोक ¨मज, देवकी दास, कमलेंद्र प्रसाद, मनोज बर्मा, बीके चंद्रमणी, बीके संजय, ललिता देवी, अभिषेक कुमार, रामबालक कुमार, विरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।