डीडीटी छिड़काव की मांग
मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो समेत प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मच्छ
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 04:59 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 04:59 PM (IST)
मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो समेत प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है जिसके कारण विभिन्न तरह की बीमारियां फैलने की आशंका बन गई है। प्रखंड के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बारिश के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से डीडीटी छिड़काव की मांग की है। मांग करने वालों में प्रमुख सावित्री देवी, राजद नेता सह जिप सदस्य राजकुमार यादव, कैलाश यादव, मुकेश मोदी, जनार्दन यादव, रंजीत ¨सह, प्रयाग महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, प्रकाश साहा, सहदेव ¨सह, शंभू ¨सह, नवीन ¨सह, निरंजन पांडेय, रवींद्र पांडेय आदि के नाम शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें